फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा में निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

Sat, 24 Oct 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा में निकलती भगवान श्रीराम की शोभायात्रा
विज्ञापन
खटीमा। सनातन श्री रामलीला पात्र परिषद कमेटी की ओर से शुक्रवार शाम भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य चौक से होती हुई टनकपुर रोड, पीलीभीत रोड व सितारगंज रोड से होकर पूरे शहर में भ्रमण करने के बाद रामलीला मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का क्षेत्र के व्यापारियों, सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर व मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, मां सरस्वती , भगवान गणेश की झाकियां और शिव पार्वती नृत्य की प्रस्तुत की गई। वहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, इंद्रेश कुमार, मनोज श्रीवास्तव, विशाल अग्रवाल, वीरेंद्र रावत, मनोज वाधवा, जतिन कक्कड़, भगवान दास गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें