खटीमा। उत्तराखंड क्रांति दल ने वरिष्ठ कार्यकर्ता गोविंद बिष्ट को केंद्रीय महामंत्री बनाया है। खटीमा निवासी गोविंद को केंद्रीय महामंत्री बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, काशी सिंह ऐरी, नारायण सिंह जंतवाल, पुष्पेश त्रिपाठी, पंकज व्यास आदि का आभार व्यक्त किया। वहां पर राज्य निर्माण सेनानी शिव शंकर भाटिया, विनोद राजपूत, होशियार जेठी, दुर्गा सिंह सामंत, धन बहादुर चंद, कमल बिष्ट, हरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। संवाद