फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में डूबी है सरकार: उपाध्याय

Tue, 27 May 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने सरकार पर अवैध खनन में डूबे होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि वर्ष 2024-25 में धामी सरकार के खनन विभाग ने 1100 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया है। इसे सरकार खनन में पारदर्शिता लाते हुए एक नई मिसाल कायम करने की बात कह रही है। सरकार नंधौर और गौला नदियों सहित प्राइवेट पट्टों में माफियाओं के अवैध खनन को बढ़ावा देते हुए ओवर लोडिंग से धरती का सीना छलनी कराने में लगी है। इस विभाग से संबद्ध सभी विभागों ने आंखें बंद की हुई है। 150 क्विंटल की रायल्टी में 300 क्विंटल उपखनिज ढोया जा रहा है। आरोप लगाया कि सरकार के खनन विभाग ने दो हजार करोड़ रुपये का खनन करवाकर राजस्व को मात्र 1100 करोड़ में समेट दिया है। अगर इसकी सीबीआई या न्यायिक जांच कराई जाए, तो निश्चित तौर पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें