फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल को मिली तीन नर्सिंग अधिकारी

Mon, 09 Jun 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पताल को तीन नर्सिंग अधिकारी मिलने से कार्यरत कर्मियों पर काम का भार अब कम हो सकेगा। एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में नर्सिंग अधिकारी (स्टाफ नर्स) के 30 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 24 पदों पर स्टाफ कार्यरत है, जबकि छह पद लंबे समय से रिक्त चल रहे थे। इनकी ड्यूटी ओटी, प्रसव कक्ष, महिला-पुरुष वार्ड, ट्रामा वार्ड आदि क्षेत्रों में लगाई जाती है। ऐसे में कार्यरत कर्मियों पर काम का भार अधिक पड़ता है। उन्होंने बताया कि कभी-कभी उन्हें अवकाश के लिए एक-दूसरे से समन्वय बनाना पड़ता है। इसके अलावा संविदा पर तैनात तीन नर्सिंग अधिकारी की स्थायी नियुक्ति हो गई है। उन्हें यहां से हल्द्वानी और रुद्रपुर तैनाती मिली थी। चार दिन पूर्व तीन नर्सिंग अधिकारियों को काशीपुर भेजा गया है। अभी भी तीन पद रिक्त बताए जा रहे हैं। सीएमएस डॉ. राजीव कुमार गांधी ने बताया कि तीन नर्सिंग अधिकारी अस्पताल को मिलने से काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें