किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने सोमवार को जनसंवाद कार्यक्रम में रक्षाबंधन की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में महिला अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार देवभूमि में बहनाें की रक्षा करने में नाकाम हो रही है।
आवास विकास स्थित कार्यालय में विधायक ने कहा कि जिस प्रकार एक भाई का कर्तव्य होता है कि वो अपनी बहन की रक्षा करे। ठीक उसी प्रकार सरकारों का भी दायित्व है कि प्रदेशवासियों खासकर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करे। जिस प्रकार दिन-प्रतिदिन प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार की खबरें आ रही है, उससे बड़ा खेद होता है कि सरकार देवभूमि में अपनी बहनों की रक्षा करने में नाकामयाब हुई है।
इस दौरान बेहड़ने ने लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। वहां नजाकत खान, हाजी रहीस अहमद, बबलू चौधरी, दलजीत सिंह, सुनील सिंह आदि थे।