फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Derailed: काशीपुर में मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Thu, 15 Sep 2022 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर

सार

इस मामले में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने अपनी संयुक्त रिपोर्ट पेश की। इंजन का डिटेंशन करीब ढाई घंटे बताया गया है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि लालकुआं से भेजी पावर से इंजन को पटरी पर लाया गया है।
विज्ञापन
मालगाड़ी उठाने के लिए लालकुंआ से लाया गया स्पॉर्ट। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में काशीपुर के हिम्मतपुर स्थित एक फैक्टरी के यार्ड में माल लेकर आई गाड़ी का इंजन काशीपुर स्टेशन के रैक यार्ड की छह नंबर लाइन पर पटरी से उतर गया। प्रथमदृष्टया वहां हो रहे विद्युतीकरण कार्य के चलते इलेक्ट्रिक पोल से टकराकर इंजन के डिरेल होने की बात कही जा रही है। करीब ढाई घंटे बाद लालकुआं से आए स्पॉर्ट ने इंजन को जैक लगाकर उठाया।

विज्ञापन

यह मालगाड़ी बुधवार को एक फैक्टरी का माल लेकर हिम्मतपुर स्थित यार्ड पर आई थी। रैक को वहीं छोड़कर चालक इंजन को लेकर काशीपुर रेलवे स्टेशन आ गया। वह इंजन को रैकयार्ड की साइड ले गया। वहां से इंजन को एक स्थान पर खड़ा करने के लिए लाया जा रहा था। दोपहर करीब सवा तीन बजे विद्युत पोल से टकराकर इंजन डिरेल हो गया। घटना की सूचना रेलवे के कंट्रोल रूम को दी गई। इस घटना से अधिकारी से लेकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

सूचना पर स्टेशन अधीक्षक जीपी कश्मीरा, लोको इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, यातायात निरीक्षक एसके राय, आरपीएफ इंस्पेक्टर रंदीप मीणा आदि मौके पर पहुंच गए। इंजन के रैक साइड पर डिरेल होने के कारण रेल यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। सूचना पर लालकुआं से स्वचालित एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) पहुंची। शाम करीब पौने छह बजे स्पॉर्ट की टीम ने जैक लगाकर इंजन को पावर जैक लगाकर पटरी पर पहुंचाया।
विज्ञापन


इस मामले में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने अपनी संयुक्त रिपोर्ट पेश की। इंजन का डिटेंशन करीब ढाई घंटे बताया गया है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि लालकुआं से भेजी पावर से इंजन को पटरी पर लाया गया है। इस मामले में विभागीय जांच के बाद उत्तरदायित्व तय किया जाएगा और इसके लिए जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें