फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ओपन जिम पार्क में जाइए और फिटनेस बनाइये

विज्ञापन
पार्क का लोकार्पण करती पालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर/सुल्तानपुर पट्टी। यदि आप फिट रहने के लिए व्यायाम करना चाहते हैं तो ओपन जिम पार्क में जा सकते हैं। यहां आपको जिम सेंटरों की तरह की सुविधाएं मुफ्त में मिलेंगी। जसपुर और सुल्तानपुर पट्टी में रविवार से दो ओपन जिम पार्क खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन

जसपुर में ओपन जिम पार्क का वर्चुअल लोकार्पण कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम, ईओ शाहिद अली और सभासदों ने लोकार्पण किया। ईओ ने बताया कि अबुल कलाम, आंबेडकर पार्क समेत आवास विकास के दो पार्कों में ओपन जिम खुलवाने के लिए दस लाख रुपये के प्रस्ताव भेजे गए हैं। इस मौके पर सुधीर विश्नोई, मोहम्मद यामिन, शहजाद आलम, अमजद, मोहम्मद नफीस, विमल वर्मा, धमेंद्र जोशी, रोबी पधान, हाजी राशिद, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला टांडा बंजारा वार्ड तीन में बने खुशीराम पार्क में ओपन जिम पार्क का वर्चुअल लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और विधायक बाजपुर यशपाल आर्य की अध्यक्षता में हुआ। ईओ हरि चरन सिंह ने बताया कि इसमें बच्चों के लिए ओपन इंस्टूमेंट लगाए गए हैं। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुम्मा भारती, डॉ. शमशाद, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद अहमद, कैलाश दिवाकर, जाहिद हुसैन, संजीव कुमार व मनोज वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत महुआडाबरा के वार्ड एक दलित बस्ती में ओपन जिम पार्क का शिलान्यास अध्यक्ष गायत्री देवी, ईओ शिखा आर्य ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें