फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राज्य के पहले बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का प्रस्ताव शासन में अटका

Wed, 12 Apr 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जिले में ही उनकी घोषणाएं परवान नहीं चढ़ पा रही है। राज्य के पहले बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए प्राग फार्म में भूमि चिह्नित कर खेल विभाग ने कॉलेज बनाने का बीते वर्ष प्रस्ताव भेज चुका है लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

बीते वर्ष बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज की भूमि चिह्नित करने के लिए जिलेभर में सर्वे किया गया। खेल विभाग ने जिले में सभी एसडीएम को भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद किच्छा एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने रजपुरा गांव के प्राग फार्म में 200 करोड़ रुपये की लागत से बन रही आधुनिक जेल के पास स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण के लिए 65 एकड़ भूमि चिह्नित की। हालांकि स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 100 एकड़ भूमि की दरकार थी।
डीएम के माध्यम से शासन को स्पोर्ट्स कॉलेज का प्रस्ताव भी भेज दिया गया था। इसमें 300 बालिकाओं को आवासीय सुविधा दी जानी है। बालिकाओं को देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की तर्ज पर हॉकी, बैडमिंटन, क्रिकेट, जूडो, ताइक्वांडो समेत सभी खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बालिकाओं को कक्षा छह से कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा। दाखिला पाने के लिए बालिकाओं को ट्रायल से होकर गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन



प्रदेश के पहले बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण के लिए किच्छा के रजपुरा गांव स्थित प्राग फार्म को चिह्नित किया गया है। इसका प्रस्ताव बनाकर डीएम के माध्यम से पूर्व में ही भेज दिया गया है। शासन की ओर से अभी तक कॉलेज के निर्माण के लिए कोई भी दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। -निर्मला पंत, प्रभारी, जिला क्रीड़ाधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें