फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पीएमश्री जीजीआईसी की बालिकाएं पढ़ेंगी इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स

Tue, 02 Jun 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। बाल विकास परियोजना जसपुर शहर की ओर से संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत निशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स का शुभारंभ किया गया। इसके तहत पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जसपुर की चयनित छात्राओं को अमेरिकन इंस्टीट्यूट, चमन बाग, जसपुर में तीन माह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। दो बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदिरा बर्गली ने बताया कि बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में अधिक सक्षम बनाना है। इस मौके पर सुपरवाइजर अंजु रानी, यासमीन जहां, ब्लॉक समन्वयक मनीष कुमार, राहुल चौहान आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें