फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: इंटर में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहर, मौत

Thu, 27 Apr 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जसपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में फेल होने के बाद छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव जटपुरा महावतपुर थाना रहेड़ बिजनौर (यूपी) निवासी काजल पुत्री ओम कुमार ने यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। 25 अप्रैल को आए बोर्ड परीक्षा के परिणाम में वह फेल हो गई। इस पर मंगलवार रात उसने जहरीले पदार्थ खाल लिया। परिजनों ने बेहोशी की हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी काजल के अनुसार उसके सभी पेपर अच्छे गए थे। 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम देखने पर उसे फेल होने की जानकारी हुई तो वह मानसिक रूप से परेशान होकर रोने लगी। परिजनों ने उसे काफी समझाया। लेकिन बेटी फेल होने दिल लगा बैठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। फार्मासिस्ट एनबी तिवारी ने बताया छात्रा की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें