काशीपुर। राधेहरि पीजी कॉलेज में अध्ययनरत एमए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर भूगोल विषय के छात्र-छात्राओं ने कुंडेश्वरी स्थित आईआईएम का शैक्षणिक भ्रमण किया। भूगोल विभाग प्रभारी डॉ. रजनी शर्मा ने बताया कि भ्रमण में 19 विद्यार्थी शामिल थे। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक और प्रबंधकीय गतिविधियों, विभिन्न अकादमिक कार्यक्रमों, छात्रवृत्ति योजनाओं और शैक्षणिक सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं, पुस्तकालय, जिम, मेस, छात्रावास एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। आईआईएम के सीएओ कर्नल अजय कुमार उपाध्याय, एओ प्रोग्राम डॉ. रचना शर्मा, एडमिन ऑफिसर राममोहन गुप्ता, प्लेसमेंट ऑफिसर अतुल श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संस्थान की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक गतिविधियों एवं प्रबंधन व्यवस्था की जानकारी दी। वहां डॉ. भगवती नेगी, डॉ. ममता नेगी, महेंद्र बाल्मीकि, अशोक कुमार, सुखविंदर आदि मौजूद रहे। संवाद