रुद्रपुर। जिला अस्पताल में जनरल सर्जन के रिक्त पद पर तैनाती हो गई है। अस्पताल में जनरल सर्जन के दो पदों में से एक पद लंबे समय से रिक्त था। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में जनरल सर्जन निशांत पांडेय ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनका बीते जून में जिला अस्पताल के लिए स्थानांतरण हुआ था। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि शासन जिला अस्पताल के साथ ही जिले के अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती के प्रति गंभीर है। हाल में जिला अस्पताल में नेत्र सर्जन के रिक्त पद पर भी तैनाती हुई है। जल्द ही जिले में कुछ और डॉक्टर कार्यभार ग्रहण करेंगे।