काशीपुर। बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार को पांच दिनी कार्यशाला का आयोजन शुरू हुआ। इसमें काशीपुर, जसपुर और बाजपुर के अधिवक्ताओं को न्यायिक अधिकारियों द्वारा नए कानूनों के संबंध में जानकारी दी गई। प्रथम अपर जिला जज रितेश कुमार श्रीवास्तव, परिवार न्यायाधीश मोनिका मित्तल, सिविल जज सीनियर डिवीजन पायल सिंह और न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत कुमार श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं को नए अधिनियमों के बारे में बताया। सचिव निपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि 12 जुलाई तक तीनों नए अधिनियमों पर चर्चा की जाएगी। वहां काशीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे, उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, उपसचिव सूरज कुमार, सौरभ शर्मा, हिमांशु विश्नोई, कामिनी श्रीवास्तव आदि थे।