फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गौला में पानी बढ़ने से निचली आबादी में दहशत

Fri, 15 Aug 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। पर्वतीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से गौला का जलस्तर बढ़ गया है। तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह काठगोदाम स्थित बैराज से 41364 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे जलस्तर तो बढ़ा पर स्थिति सामान्य है। बताया कि निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। जलस्तर बढ़ने से गौला तट पर बना श्मशान घाट का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। पानी बढ़ने से निचले इलाकों में लोग दहशत में हैं। वहीं पुरानी मंडी में लोग पर्वतीय क्षेत्रों से बहकर आ रहे लकड़ी के लट्ठों को जान हाथेली पर रखकर पानी से बाहर निकालते रहे। मंडी के बीरबल ने बताया कि कई किसानों की गन्ने की फसल को क्षति पहुंची है। इधर, पुलभट्टा क्षेत्र में भी जलस्तर बढ़ने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें