- श्रद्धालुओं ने धूमधाम से निकाली विसर्जन शोभायात्रा
सुल्तानपुर पट्टी। नगर व आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा निकाली। डीजे पर भजनों के धुनों और जयकारों से गूंजती शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए कोसी नदी तट पर पहुंची, जहां मूर्ति का विसर्जन किया गया। मूर्ति विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाए। नगर में जगह-जगह नौ दिनों तक भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। बृहस्पतिवार को आदर्श नगर में मौर्य समाज की ओर से मोहल्ला शिवनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मूर्ति का विसर्जन किया गया। श्रद्धालु डीजे की धुनों पर झूम उठे और अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। कोसी नदी किनारे सरोवर में गणेश भगवान की मूर्तियों का विसर्जन कराया। मौके पर रामपाल सिंह, मुकेश कुमार, गिरीश चंद्र मौर्य, राधा मौर्य, किरण मौर्य, सौरभ ठाकुर, तारावती, यशोदा, राज, शिवम आदि रहे। संवाद