खटीमा में कृषक सलाहकार समिति अध्यक्ष गणेश मुडेला का माल्यार्पण कर स्वागत करते ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी
- फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। विकासखंड के प्रगतिशील किसानों की बैठक में कृषक सलाहकार समिति का गठन किया गया, जिसमें आम सहमति से प्रगतिशील कृषक गणेश मुडेला को अध्यक्ष चुना गया।
मुडेला ने कृषि कार्य कृषकों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कृषि एवं प्रगतिशील कृषकों ने प्रतिभाग किया। बैठक में बीएफएसी पूर्व अध्यक्ष कौशल कुमार, मुकेश राणा उपपरियोजना निदेशक आत्मा समेंद्र नाथ राय ने प्रतिभाग किया। यहां कौशल कुमार कुशवाहा, ज्येष्ठ प्रमुख प्रवीन सिंह बिष्ट, बीडीओ एनसी उपाध्याय ने विचार रखे।कार्यक्रम का संचालन प्रभारी कृषि मातिबर प्रसाद ने आभार जताया। इस अवसर पर मत्स्य निरीक्षक अमित कुशवाहा, क्षेत्रीय प्रभारी अधिकारी पशुपालन भगवान सिंह फर्त्याल, संजय कुमार कन्नौजिया, वीके पांडे, जगत चंद रजवार, तापस कुमार मंडल आदि मौजूद थे।