फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवनगर में तीन दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का समापन

विज्ञापन
शक्तिफार्म में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते अतिथि। संवाद - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
शक्तिफार्म। देवनगर में आयोजित तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हो गया। महोत्सव के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को आयोजन कमेटी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

देवनगर में तीन दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान कई सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों एवं बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के सीनियर वर्ग में विशाल ग्रुप प्रथम, प्रदीप बाला द्वितीय, जूनियर वर्ग में रेशमा-नेहा प्रथम, प्रिया दत्ता द्वितीय, अर्पिता, खुशी ने तृतीय स्थान पाया। देवनगर शिव कावड़ संघ की ओर से विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में अमल मंडल, माखन मंडल, बंकेश सरदार निर्णायक रहे। कलाकारों का उत्साह बढ़ाने के लिए कई गांवों से लोग आए थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विष्णुपद प्रमाणिक, ग्राम प्रधान नारायण सरदार, विक्रम भंडार, अमित विश्वास, संजय भोले, प्रकाश राय, राजेश सरकार, मुक्ति सरकार, तापस देवनाथ, दीपू सरकार समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें