फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गांधी पार्क के दिन बहुरे, अब दीवारों पर दिखेंगे लोक संस्कृति के रंग

Mon, 08 Jan 2024 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गांधी पार्क को भव्य सरस मेले के लिए तैयार किया जा रहा है। डीएम की पहल पर पार्क की सूरत भी बदल गई है। बदरंग सा दिखने वाले गांधी पार्क को समतल कर दिया गया है साथ ही दोनों तरफ पैदल चलने वालाें के लिए इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के साथ स्ट्रीट लाइट भी लगाई गई हैं। पार्क की दीवारों पर तराई की लोक संस्कृति पर केंद्रित चित्र उकेरे जा रहे हैं। वहीं पार्क में लगाए गए 181 फीट ऊंचे तिरंगे की देखभाल का जिम्मा नगर निगम संभालेगा।
विज्ञापन


दरअसल गांधी पार्क काफी समय से उपेक्षित पड़ा था। यहां कूड़ा कचरा फैला होने के साथ ही नशेड़ियों का जमघट लगा रहता था। गांधी पार्क में आयोजित होने वाले सरस मेले और उसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को देखते हुए इस पार्क के भी दिन बहुर गए हैं। डीएम उदयराज सिंह ने पार्क की सूरत बदलने का न सिर्फ निर्णय लिया बल्कि लगातार कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। पार्क को दो हिस्से में बांटने वाली दीवार को हटाने के साथ ही वाहं समतलीकरण किया गया है। पार्क की दीवारों पर रंगरोगन करने के साथ ही उस पर लोक संस्कृति पर आधारित चित्र उकेरे जा रहे हैं। संवाद


कोट
डीएम के निर्देश पर गांधी पार्क को सुंदर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। तराई की लोक संस्कृति से संबंधित चित्र पार्क की दीवारों पर बनवाए जा रहे हैं। डीएम के निर्देश हैं कि गांधी पार्क में मेला जैसी आर्थिक गतिविधियां नहीं होंगी। यहां बड़े सरकारी के साथ ही सांस्कृतिक आयोजन हो सकेंगे। पार्क में लगे तिरंगे की देखरेख निगम करेगा और नया तिरंगा लगाया जाएगा। - नरेश दुर्गापाल, नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें