फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडरी नदी पुल के पास हुए कटाव का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के निर्देश पर गडरी नदी पुल के पास हुए कटाव का मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को भारी बारिश के चलते क्षेत्र की नदियों का जल स्तर बढ़ गया था। जबकि बाढ़ आने से गडरी नदी पुल के पास भारी कटाव हो गया था। जिससेे गांव झाड़खंडी के ग्रामीणों का रास्ता बंद हो गया। ग्रामीण जंगल से तीन किमी अधिक की दूरी तय करके गुजर रहे थे। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने मौका मुआयना कर सिंचाई विभाग को निर्देश दिए थे। शनिवार को सिंचाई विभाग के एई पवन कुमार सिलवाल ने गडरी नदी पुल के पास मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। वहां पर चंद्रपाल, वीरेंद्र बिष्ट, मोहन पांडेय, अभिषेक तिवारी, छब्बा सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें