रुद्रपुर के वेव सिनेमा में फिल्म देखते दर्शक।-संवाद
रुद्रपुर। गदर-2 को देखने के लिए शुक्रवार को भारी संख्या में दर्शक सिनेमाघर पहुंचे। शहर के मल्टीप्लेक्स वेव सिनेमा के सभी 11 शो हाउस फुल रहे। फिल्म के 15 अगस्त तक के सभी शो के टिकट एडवांस में बिक चुके हैं। वेव सिनेमा के प्रबंधक निशांत राणा ने कहा कि पहले दिन चार थिएटर के कुल 20 शो में से 11 शो गदर-2 के चलाए गए। ओएमजी-2 के छह और अन्य फिल्मों के शेष शो चले। संवाद