फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बर्तन चमकाने के नाम पर टप्पेबाज ने महिला के जेवर उड़ाए

Sun, 25 Jun 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित महिला और कॉलोनी के लोग एसएसआई से मिले, सीसीटीवी में कैद हुए टप्पेबाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। जेवर और बर्तन चमकाने के नाम पर दो टप्पेबाज एक महिला के सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला और कालोनी के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर एसएसआई अशोक कुमार को तहरीर सौंपकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग उठाई।
वार्ड संख्या 18 शारदा विहार काॅलोनी निवासी विभा गुप्ता ने तहरीर में कहा कि वह परिवार सहित किराए के मकान में रहती है। 22 जून की दोपहर एक व्यक्ति ने दो-तीन बार आवाज देकर गेट खटखटाया। वह बाहर आई तो व्यक्ति बोला में जेवर और बर्तन साफ करता हूं। एक बार डैमो करा कर देख लो। वह उसकी बातों में आ गई और उसको बिछिया और पायल दी तो उसने साफ कर लौटा दी। उसके कहने पर उसने उसको अपनी दो अंगुठी, एक मंगलसूत्र (दो तोले का) दे दिया। इसके बाद वह अंगुठी और मंगलसूत्र को पाउडर में डाल कर साफ करने लगा और फिर एक पैकेट में डाल कर उसको पैकेट दिया और कहा कि 10 मिनट बाद खोलना। यह कह कर व्यक्ति बाहर चला गया। उसको एहसास हुआ था कि बाहर इसका एक साथी बार-बार रोड पर चहलकदमी भी कर रहा था। 10 मिनट बाद उसने पैकेट खोला तो उसमें छोटे-छोटे पत्थर निकले। इतने में दोनों आराेपी वहां से रफूचक्कर हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पीड़ित महिला और काॅलोनी के लोग कोतवाली पहुंचे और एसएसआई अशोक कुमार को सीसीटीवी फुटेज दिखाई। इसमें उक्त दो ठग बाइक से जाते दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि इससे पूर्व काॅलोनी से एक बाइक चोरी और एक महिला से सोने की चेन छीनने की घटना भी हो चुकी है। एसएसआई ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहां ऊषा सक्सेना, सीपी रावत, रामकिशन, जशोद सिंह, विशाल नेगी, प्रमोद सक्सेना, ज्ञानेंद्र मिश्रा, दीपेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें