पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में पिछले पांच वर्षों से डेफिया कार्यक्रम सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। इसके तहत डेफिया फ्रांस से दो समन्वयक प्रो. क्रिस्टोफ ग्रोएल और प्रो. चैंटल डेस्प्रैट्स नौ दिसंबर को विवि में तीन दिनी भ्रमण पर आए। उन्होंने बुधवार को कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान से मुलाकात कर कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया। कुलपति ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन के लिए उन्हें धन्यवाद देते दिया। इस कार्यक्रम के तहत अब विवि से 20 विद्यार्थी फ्रांस जाएंगे। इस दौरान डाॅ. एचजे शिवा प्रसाद, निदेशक संचार डाॅ. जेपी जायसवाल मौजूद रहे।