फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यनगर में फिट इंडिया फ्रीडम रन का हुआ आयोजन

विज्ञापन
शांतिपुरी के सूर्य नगर में फ्रीडम ऑफ रन में हिस्सा लेते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
शांतिपुरी। भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र ने सूर्यनगर गांव में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया। दौड़ से पहले मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान गाया। अतिथियों ने युवाओं को खुद के साथ परिवार, दोस्तों को फिट और स्वस्थ रखने के लिए प्रोत्साहित किया। युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने अपने जीवन में रोजाना कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि को शामिल करने का संकल्प लिया। दौड़ में 120 ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। जिला युवा अधिकारी मोहन सिंह शाही ने यूथ क्लब सदस्यों के साथ बैठक की। पोषण माह, वैक्सीनेशन, स्वच्छता सहित अन्य कार्यों में भागीदारी का आह्वान किया। वहां मुख्य अतिथि केदार सिंह दानू, सरेश्वर कुमार, युवा क्लब के अध्यक्ष अभय देव, कमलेश आचार्य, बहादुर देव सिंह, भीम सिंह दानू, विक्रम सिंह मेहता, दीपक देव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें