फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
सितारगंज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्ण सिंह व सेवा सिंह को सम्मानित करते स्वतंत्रता सेन? - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्ण सिंह और सेवा सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर समिति की ओर से नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष जीसी परगाईं ने कहा कि स्तंत्रता सेनानियों की ओर से देश की आजादी की लड़ाई में किए गए महान त्याग एवं बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी स्व. गुरदयाल सिंह के साथ ही स्व. श्यामलाल की पत्नी स्व. किरन देवी को श्रद्धांजलि दी। स्व. गुरदयाल का कुछ महीने पहले ही निधन हुआ है। वहां समिति के जिलाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार, सचिव दीपचंद्र भट्ट, विनोद चंद्र भट्ट, प्रेमप्रकाश, नवनीत मिश्रा, शेर सिंह सामंत, आनंद रतूड़ी, छिंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें