रुद्रपुर/किच्छा। स्वतंत्रता सेनानी कल्याण समिति की ओर से अगस्त क्रांति दिवस पर मंगलवार को पंचायती राज संस्थान परिसर में स्वतंत्रता सम्मान सेनानी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद सेनानियों की स्मृति में स्मारक परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी सेवा सिंह, दर्शन सिंह और वीरांगना शिव कुमारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिला मुख्यालय में स्थित स्वतंत्रता सेनानियों की खस्ताहाल स्मारक का रखरखाव न होने के चलते नाराजगी जताई गई। वहां संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीसी परगाई, जिलाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार, दीप चंद्र भट्ट, नवनीत मिश्रा, हरीश परगाई, रेवाधर जोशी, राजेंद्र कनवाल, प्रभु नाथ वर्मा, डॉ. अभिषेक, डॉ. दलबीर, कमलेश तिवारी, वीरपाल सिंह, अमर सिंह आदि थे।
इधर किच्छा में लालपुर के नारायणपुर तिराहा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहां लोकतंत्र सेनानी डीएन मिश्रा, हरीश पंत, ओम तनेजा, सचिन सक्सेना, पंकज छाबड़ा, ज्ञान प्रकाश तिवारी, रविकांत वर्मा, किशोर यादव, शुभाशीष बिष्ट, त्रिलोक नेगी आदि थे। संवाद