काशीपुर। भारत विकास परिषद की देवभूमि महिला प्रधान शाखा की ओर से उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष डॉ. शिखा चौहान ने बताया कि शाखा की ओर से 20 जुलाई को ढेला पार नवीन मंडी पुलिस चौकी के पास ग्रेस पैरामेडिकल कॉलेज परिसर में निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन होगा। इसमें जरूरतमंद दिव्यांगों को कृत्रिम अंग नाप लेकर दो हफ्ते बाद उपलब्ध कराए जाएंगे। कृत्रिम अंग निशुल्क दिए जाएंगे। कृत्रिम अंगों की नाप दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों और टैक्नीशयनों की मौजूदगी में ली जाएगी। उपकरण देने के लिए ऑनलाइन मोबाइल नंबर पर पंजीकरण करना शुरू कर दिया है। कोई भी दिव्यांग व्यक्ति अपना पंजीकरण कर सकता है। शिविर में 100 से अधिक लोगों को कृत्रिम अंग देने का लक्ष्य रखा है। यहां पर शाखा अध्यक्ष डॉ. शिखा चौहान, सचिव अनुजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, उपाध्यक्ष रेनू अग्रवाल, सह सचिव अर्चना सिंह, सेवा संयोजिका दीपिका अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।