फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar: साधु के रूप में पहुंचे ठगों ने महिला का मंगलसूत्र लूटा, तंत्र-मंत्र के बहाने दिया था झांसा

Thu, 27 Mar 2025 11:30 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में साधु के वेश में आए तीन लोग उसका मंगलसूत्र लेकर चंपत हो गए। पुलिस तीनों साधु बाबाओं की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर में बीमार महिला को स्वस्थ करने का भरोसा देकर साधु के वेश में आए तीन लोग उसका मंगलसूत्र लेकर चंपत हो गए। पुलिस तीनों साधु बाबाओं की तलाश में जुटी है।

गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी तुलसा देवी बीमार हैं। बुधवार को वह घर में अकेली थी। इस दौरान साधु के वेश में तीन लोग घर में आए। बाबाओं ने उसे बीमारी से छुटकारा दिलाने के लिए टोटका करने की बात कही। उन्होंने लाल रंग का कपड़ा, चावल और कुछ अन्य सामान मंगाया। तंत्र-मंत्र आदि करने के बाद उन्होंने तुलसा देवी से सोने का एक आभूषण लाल रंग की पोटली में रखने के लिए कहा।

महिला ने अपना मंगलसूत्र दिया, जिसे कपड़े में रखकर बाबाओं ने फिर तंत्र-मंत्र किया। इसके बाद पोटली महिला को देते हुए मंंगलसूत्र उसी में होने की बात कही। उन्होंने पोटली को एकांत में जाकर खोलने पर बीमारी दूर होने की बात कही थी। महिला को एक मंत्र भी बताया। महिला ने 51 रुपये दक्षिणा देकर तीनों को विदा किया और कमरे में जाकर पोटली खोली तो उसमें मंगलसूत्र गायब मिला। पीड़िता ने कोतवाली में पहुंच कर एसआई देवेंद्र मनराल को तहरीर सौंपी। पुलिस ने मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें