फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गदरपुर-पंतगनर में भी जालसाज ने कई लोगों के साथ की है ठगी

Tue, 07 Mar 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आवास विकास में युवाओं को पार्ट टाइम नौकरी देेने के नाम पर भारी रकम हड़प कर फरार हो जाने वाले जालासाज ने गदरपुर और पंतनगर के भी कई लोगों के साथ ठगी की है। पुलिस उन क्षेत्रों के भी फ्रेंचाइजी होल्डर को तलाश कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। अब तक पुलिस को जालसाज के ठिकाने के बारे में पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को भारी संख्या में शहर के युवाओं ने पुलिस कार्यालय पहुंच कर बताया था कि आवास विकास में एक युवक ने करीब डेढ़ साल पहले ग्लोबल इंडिया सर्विस के नाम पर युवाओं को पार्ट टाइम नौकरी देने के लिए कार्यालय खोला था। इस दौरान शहर के करीब दो हजार से अधिक युवा और गृहिणियां उससे जुड़ गए थे। सभी आवेदकों से उसने 9,540 रुपये जमा कराए। युवा उसके बताए के अनुसार एक एप के माध्यम से रोजाना 200 मैसेज भेजने का काम करने लगे। कुछ दिनों पहले उस युवक ने आवदेकों को फ्रेंचाइजी लेने का लालच दिया और बदले में उनसे 50,000 रुपये से एक लाख रुपये के बीच में ले लिए। फ्रेंचाइजी लेने वाले लोग अपने नीचे कई नए आवेदकों को नौकरी दे सकते थे। बीते बृहस्पतिवार को वह युवक लोगों की भारी रकम लेकर फरार हो गया था। एसएसपी ने मामले में सभी फ्रेंचाइजी होल्डर को केस दर्ज कराने की बात की थी। कुछ लोगों ने पुलिस को तहरीर भी सौंपी थी लेकिन अब तक मामले में केस दर्ज नहीं हुआ। सीओ सिटी अनुषा बडोला का कहना है कि फ्रेंचाइजी होल्डर की तलाश की जा रही है। एक क्षेत्र के 10 फ्रेंचाइजी होल्डर मिलकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराएगे। उनका कहना है कि गदरपुर और पंतनगर के भी कई फ्रेंचाइजी होल्डर हैं। उनकी तलाश कर के संबंधित थानों में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा शाम तक ट्रांजिट कैंप थाने में भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें