फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एक करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में चार पर केस

Fri, 07 Jul 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मालिकों ने कर्ज में डूबी फैक्टरी को सवा करोड़ में बेचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। एक व्यक्ति ने गुरुग्राम निवासी चार लोगों पर फैक्टरी बेचने के नाम पर एक करोड़ 28 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम सरवरखेड़ा थाना कुंडा निवासी शशांक अग्रवाल ने तहरीर में कहा कि गुरुग्राम निवासी संजय केसरी ने कहा कि उनकी महुआखेड़ागंज में सेंडी मशीनरी एंड टूल्स फैक्टरी जो कि वर्तमान में बंद है। जिसे वह बेचना चाहते हैं। इसकी कीमत एक करोड़ 55 लाख रुपये तय की। सौदा तय करने में संजय, डायरेक्टर सृष्टि, आर्यन, एडविक शामिल थे। उसने चेक के माध्यम से तय रकम का पूरा भुगतान कर दिया। बाद में पता चला कि उक्त फैक्टरी पर एक करोड़ 28 लाख 12 हजार 700 रुपये का ऋण बाकी है। उसने जब संजय केसरी से कहा तो सभी ने उसे धमकाया। पुलिस ने चारों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें