फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मंदिर के नाम पर फर्जी तरह से चंदा वसूलने का आरोप

Thu, 20 Jul 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रंपुरा में मंदिर के नाम पर फर्जी तरह से चंदा वसूलने का आरोप है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंप कर पांच आरोपियों के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने और तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। मंदिर कमेटी के लोगों ने कोतवाली का घेराव कर कोतवाल से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 23 रंपुरा में मौजूद चौरासी घंटा मंदिर के अध्यक्ष लालमन कोली ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि रंपुरा निवासी एक जिला बदर का आरोपी अपने चार साथियों के साथ मिल कर मंदिर के नाम पर फर्जी पर्ची छपवा रहा है। फर्जी पर्चियों के माध्यम से वह लोगों से चंदा के नाम पर रुपये वसूल रहा है। कुछ दिनों बाद मंदिर में रामलीला भी होनी है। आरोप है कि उनमें से एक युवक ने मंदिर में घुस कर खुद को अध्यक्ष बताया और मंदिर की चाबी मांगने लगा साथ ही तोड़फोड़ भी की। मामले में शामिल जिला बदर आरोपी पहले रंपुरा के लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। एसएचओ विक्रम राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें