फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट यूजी काउंसिलिंग में फर्जीवाड़ा: 1988 के नजूल पट्टे का नहीं मिला रिकॉर्ड, छात्रा और पिता के खिलाफ प्राथमिकी

Mon, 28 Sep 2026 04:35 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

नीट यूजी-2026 काउंसिलिंग में जाति प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा सामने आया। 1988 के नजूल पट्टे का रिकॉर्ड न मिलने पर दो सितंबर को जारी प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में नीट यूजी-2026 की राज्य केंद्रीकृत काउंसिलिंग में अभिलेख सत्यापन के दौरान जाति प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लगाए गए वर्ष 1988 के नजूल पट्टे की जांच में संबंधित विभाग ने ऐसा कोई पट्टा जारी होने का रिकॉर्ड नहीं पाया। जांच के बाद दो सितंबर को जारी जाति प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया गया।

राजस्व उप निरीक्षक अमिन पांडेय की तहरीर पर पंतनगर कोतवाली पुलिस ने छात्रा आदित्या प्रजापति और उसके पिता सोमपाल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब दस्तावेज तैयार कराने और उसके इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें