फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दूसरे की संपत्ति को अपनी बताकर हड़पे 36.40 लाख

Fri, 15 Sep 2023 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। दूसरे व्यक्ति की संपत्ति को अपनी बताकर प्राॅपर्टी डीलर ने एक व्यक्ति से 36,40,000 रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गौतमनगर इंंदिरानगर कॉलोनी टांडा उज्जैन निवासी रमेश सिंह चौहान ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें बताया कि उसने रॉयल इंक्लेव निवासी मनोज कुमार गुप्ता और उसकी पत्नी अंजू गुप्ता से खड़कपुर देवीपुरा में स्थित एक संपत्ति का सौदा 36,40,000 रुपये में तय किया था। इसलिए फरवरी-मार्च 2022 में उसने सारी रकम उनके खाते में स्थानांतरित कर दी।
इसके बाद दोनों प्राॅपर्टी की रजिस्ट्री कराने के लिए टालमटोल करते रहे। जानकारी करने पर पता चला कि बेची गई संपत्ति गोपाल सिंह बिष्ट की है। पुलिस में सुनवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय में अर्जी दी। कोर्ट के आदेश पर आईटीआई थाना पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीआरडी के पूर्व जवान के खिलाफ गैरजमानती वारंट

रुद्रपुर। जिला आबकारी कार्यालय परिसर में हरियाणा मार्का शराब के साथ जब्त किए गए ट्रैक्टर के चोरी होने के मामले में नामजद पीआरडी के पूर्व जवान धर्मवीर के विरुद्ध न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। उससे पूछताछ के बाद पुलिस इस मामले में कुछ और लोगों को गिरफ्तार कर सकती है। ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस अपराध में किसी गिरोह के शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें