फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर-हरिद्वार फोरलेन पर एक साइड से हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू

Thu, 17 Aug 2023 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एनएच–74 के किमी 152 पर सरवरखेड़ा के पास ढेला नदी का बहाव बदलने से पुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच बहने के बाद हाईवे पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया था। पुलिस-प्रशासन ने निरीक्षण करने के बाद मंगलवार से एक साइड पर हल्के वाहनों की धीमी गति से आवाजाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

9 अगस्त की सुबह रुद्रपुर-हरिद्वार फोरलेन हाईवे पर ढेला नदी के ऊपर बने पुल की एक साइड की एप्रोज बहने के बाद पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया था। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मौके पर पहुंचकर छोटे-बड़े सभी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद डीएम ने मौके का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद एनएच के अधिकारियों को तत्परता से निर्माण करके हाइवे शुरू कराने के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने नदी की धारा को नियंत्रित कराने के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराने व पुलों की साइड में प्रोटेक्शन वर्क करने के एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। जिसके बाद मंगलवार को एसपी अभय सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक चंद्रशेखर घोड़के ने पुलिस बल के साथ फोरलेन हाईवे का निरीक्षण किया। साथ ही एनएच की तकनीकी अधिकारियों से जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने फोरलेन की एक साइड पर हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी।
एसपी अभय सिंह ने बताया शहर की अन्य मार्गों पर बढ़ते यातायात के दबाव के मद्देनजर अभी हाईवे पर एक साइड से हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई है। इस दौरान मौके पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही हल्के वाहनों चालकों से अपील की जा रही है कि वह इस क्षेत्र में धीमी गति से वाहनों को गुजारे। बताया सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्दी भारी वाहनों की आवाजाही जल्दी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें