फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खामियां मिलने पर चार स्टोन क्रशर सीज

Sat, 26 Apr 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर के स्टोन क्रशर पर पैमाइश करती टीम। संवाद
विज्ञापन
बाजपुर। खनन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के स्टोन क्रशर पर छापा मारा। इस दौरान खामियां मिलने पर चार स्टोन क्रशर को सीज कर दिया। इससे खनन कारोबारियों में खलबली मच गई। शुक्रवार शाम तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, खनन अधिकारी मनीष परिहार ने टीम के साथ कोसी नदी के नजदीक स्टोन क्रशर पर अचानक छापा मारा। इस दौरान टीम ने जांच पड़ताल शुरू की जिस पर बाबा स्टोन क्रशर, गुलजारपुर स्टोन क्रशर, अमर स्टोन क्रशर, पाल स्टोन क्रशर पर मानक से अधिक स्टॉक और अन्य अनियमितताएं मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने उक्त चार स्टोन क्रशर को अग्रिम आदेश तक सीज कर दिया। खनन अधिकारी मनीष परिहार ने बताया कि अर्थदंड की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें