खटीमा। होली पर्व पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए आयुक्त खाद्य संरक्षा ललित मोहन पांडे ने टीम के साथ खटीमा में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चार खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए। पांडे ने खटीमा में टीम के साथ 10 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। संदेह के आधार पर चार प्रतिष्ठानों से तेल का एक, मावा का एक, बेसन का एक और मैदा का एक सैंपल भरा। उन्होंने बताया कि सैंपल जांच के लिए फूड लैब भेजे जाएंगे। यदि सैंपल जांच में फेल पाए जाते हैं तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहां पर खाद्य संरक्षा अधिकारी आशा आर्या आदि थे। संवाद