जसपुर। विधायक आदेश सिंह चौहान ने मंडुआखेड़ा गंज, खालीपार पट्टी और डाम क्षेत्र में 23 लाख रुपये की लागत से बनीं चार सीसी टाइल्स सड़कों का लोकार्पण कराया। इन सड़कों का निर्माण विधायक निधि से किया गया है। विधायक चौहान ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया। वहां अर्जुन सिंह, हरदीप सिंह, मक्खन सिंह, जोवन जीत प्रधान, सतनाम, हरपाल फौजी, टिकेंद्र फौजी, शैलेंद्र गहलोत, गजेंद्र चौहान, मुजाहिद प्रधान, सर्वेश और राहुल आदि रहे। संवाद