फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घर में घुसकर हमले का आरोप, चार पर केस दर्ज

Mon, 03 Nov 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव इटव्वा निवासी सुंदरा बाई ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते दो नवंबर को उसका बेटा अमनदीप दूध लेने के लिए गांव स्थित एक दुकान पर गया था। कुछ लोगों ने रास्ते में घेराबंदी कर उसके बेटे के साथ गालीगलौज और मारपीट की। आरोपियों ने उसके बेटे को धमकी दी। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने उसके घर में घुसकर गालीगलौज और धारदार हथियार से हमला किया। इसमें उसके देवर को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सतनाम सिंह, सुखदेव सिंह, कुलदीप सिंह, करन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें