फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो सड़क हादसों में चार लोग घायल

Sun, 29 Jun 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। अलग-अलग दो सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। शनिवार को मोहल्ला संजय कॉलोनी निवासी राजकुमार साइकिल से चाय लेने के लिए बाजार आया था। धामपुर से भवाली जा रहे बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दिवेश शर्मा, रितेश और साइकिल सवार राजकुमार घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। डाक्टर ने घायलों का इलाज कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर, गांव फौजी कॉलोनी निवासी मोहम्मद याकूब बाइक से घर लौट रहा था। रामराज रोड पर कैशोवाला की ओर से जा रही एक कार ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें