काशीपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर तहसील में तैनात राजस्व उप निरीक्षक शिशु कुमार का स्थानांतरण काशीपुर तहसील से जसपुर तहसील कर दिया गया है। चार राजस्व उपनिरीक्षक को अतिरिक्त क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तहसीलदार पंकज चंदौला ने बताया कि बीती छह नवंबर को तहसील काशीपुर में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक राजेश कुमार वर्तमान में सरवरखेड़ा के अलावा शिवलालपुर डल्लू का अतिरिक्त कार्य देख रहे थे। अब उनको शिवलालपुर डल्लू की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमित कुमार पवार को मानपुर के अलावा सरवरखेड़ा क्षेत्र आवंटन किया गया है। कल्पना कुरिया को गंगापुर गुंसाई के अलावा ढकिया कलां और धर्मेंद्र कुमार को ढकियाकलां से हटाकर लालपुर में नियुक्त की गई हैं। उन्होंने बताया कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। संवाद