बाजपुर। गांव मुंडिया कला मार्ग पर सोमवार को स्कूटी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाइक खेत में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार मिर्जापुर निवासी रमेश सिंह और उसका साथी रतन सिंह निवासी काशीपुर घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर, अलग-अलग मारपीट के मामले में गांव बन्नाखेड़ा निवासी गीता और गांव फौजी कॉलोनी निवासी शैलेंद्र सिंह घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद