फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चालक-परिचालकों के अभाव में चार बस के थम गए पहिए

Wed, 23 Aug 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रोडवेज बस स्टेशन में चालक व परिचालकों के आभाव में डिपो में कई बसें अपने गत्वंय को रवाना नहीं हो सकी। कनिष्ठ डिपो प्रभारी ने एआरएम को पत्र देकर कर्मियों के नहीं से अवगत कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार को चालक-परिचालकों के ड्यूटी पर नहीं आने से चार बसें डिपो परिसर में ही खड़ी रहीं। इसमें दिल्ली और हरिद्वार रूट की दो-दो बस अपने गंतव्य के लिए नहीं जा सकीं। इससे करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। कनिष्ठ डिपो प्रभारी ओमकार सागर ने बताया कर्मियों के ड्यूटी पर नहीं आने की सहायक महाप्रबंधक देशराज अंबेडकर को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचना भेजी है। जेडीआई सागर ने बताया कि चालक सुखदेव सिंह, रामनरेश, अनिल कुमार व परिचालक अतहर उस्मानी के अवकाश के चलते समस्या खड़ी हुई। डिपो में पर्याप्त चालक -परिचालकों के न होने के कारण समय-समय पर इस तरह के समस्या खड़ी होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें