खटीमा। दो कुमाऊं रेजिमेंट (बरार रेजिमेंट) का बुधवार को खटीमा में 246वां स्थापना दिवस मनाया गया। एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि कैप्टन गंभीर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वल कर शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और यूनिट का वीर बरारी गीत गाया। मुख्य अतिथि धामी ने दो कुमाऊं रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। वहां पर कैप्टन बहादुर सिंह पोखरिया, हवलदार लक्ष्मण सिंह, सूबेदार नरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, संजय गहतोड़ी, कुंदन सिंह आदि थे।