रुद्रपुर। महाराजा अग्रसेन चिकित्सालय ट्रस्ट ने 39वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेश कंसल ने अस्पताल की प्रगति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौजूद रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा ने अस्पताल को एंबुलेंस देने की घोषणा की। यहां किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कुमार गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, कैलाश चंद्र गर्ग, बाबूलाल बंसल, विजय श्यामपुरिया, पवन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो