फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिला सम्मान, अब भरेंगे ऊंची उड़ान

Sun, 14 Jun 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से दो दिवसीय लक्ष्य 2015 एजुकेशन फेयर शुरू हो गया है। पहले दिन जिले के विभिन्न स्थानों से आए 200 से अधिक मेधावियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को कैरियर के विभिन्न विकल्पों से रूबरू कराया गया। रविवार को कार्यक्रम समापन के मुख्य अतिथि एसएसपी नीलेश आनंद भरणे होंगे।   शनिवार को काशीपुर बाईपास रोड स्थित सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम डा. पंकज कुमार पांडेय ने रिबन काटकर किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगे दो दर्जन से अधिक एजुकेशनल स्टालों का निरीक्षण किया। कालेज/संस्थान प्रतिनिधियों से गुणवत्ता और रोजगारपरक शिक्षा देने का आह्वान किया। मेधावियों ने भी प्रत्येक स्टाल में जाकर कैरियर के विकल्प और उसमें प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। कैरियर काउंसिलिंग के दौरान बीबीए, एमबीए, बीटेक, एमटेक, आईआईटी, जेईई, एमबीबीएस, बीसीए, एमसीए, पॉलीटेक्निक, बी फार्मा, एम फार्मा, बीएससी व एमएसी बायोटेक्नोलाजी, एविएशन, हास्पिटेलिटी, टूरिज्म, रिटेल, एमआईटी, फार्मेसी, एमएससी एग्रीकल्चर, एमएड, डिप्लोमा पालीटेक्निक, एलएलबी, एलएलएम, इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी, पीजीडीएम, पत्रकारिता, होटल मैनेजमेंट आदि क्षेत्रों से जुड़े स्टाल लगाकर कैरियर विकल्पों से अवगत कराया गया। इस मौके पर संजय जैन, मंजीत सिंह, डीएन जोशी, अनिल सिंह रावत, पीएसी एफ अधिकारी दीपाली भरणे, एके अग्रवाल, गीता, विष्णु मिश्रा, मनोज भट्ट, हरीश राठौर, आशीष शर्मा, हिमांशु सैनी, चिराग शर्मा, दीपक बिष्ट, अमित राय, हिमानी तिवारी, प्रज्ञा तिवारी, आस्था, साधना, प्रदीप भट्ट, आलोक मिश्रा, कुलदीप कुमार, प्रकाश सती, गगनदीप सिंह, गणेश, बलवंत, मेहर खान, विपुल अग्रवाल, मयूर अग्रवाल, राहुल सिंघल, विपिन कुमार, रविंद्र जोशी, ओजस्व प्रताप सिंह, रजत वार्ष्णेय, अवतार सिंह, डा. आशीष रतूड़ी, डा. ललित गोयल, रंदीप सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मयंक भारद्वाज ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें