रुद्रपुर। पूर्व मेयर रामपाल को 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। संयुक्त सचिव आलोक कुमार सिंह की ओर से बृहस्पतिवार को आदेश जारी किए गए। रामपाल लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं और वर्ष 2018 में रुद्रपुर के मेयर बनें।