खटीमा। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मंगलवार को लोहियाहेड स्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कैंप कार्यालय पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनता के बीच जाकर विकास कार्यों को बताने की अपील की। वहां पर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गौरव, सतीश गोयल, मनोज वाधवा आदि थे।