फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की गदरपुर शाखा का गठन

Sat, 14 Jun 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गदरपुर में नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह।
विज्ञापन
गदरपुर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीही की मौजूदगी में गदरपुर शाखा का गठन किया गया। शुक्रवार को कंबोज धर्मशाला में आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ की गदरपुर शाखा अध्यक्ष के लिए उमेश वाल्मीकि, महामंत्री पद पर सोनू कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर गौरव कुमार को चयनित किया गया। कार्यक्रम में हल्द्वानी से पहुंचे वाल्मीकि समाज के सरपंच अमरदीप वाल्मीकि ने कहा पर्यावरण मित्रों के हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों ने एक स्वर में राज्य कर्मचारी घोषित करने और दस वर्ष की सेवा पूरी कर चुके संविदा कर्मियों को स्थायी कर्मचारी बनाए जाने की मांग की। वहां प्रदेश कोषाध्यक्ष कल्लू चरण, मंडल अध्यक्ष रामू भारती, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, अशोक चौधरी, जयप्रकाश, नन्हेलाल राही, राहुल कुमार, राकेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें