सितारगंज। वनकर्मियों ने चीनी मिल के आवासीय कॉलोनी से ब्लैक कोबरा को रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
सितारगंज चीनी मिल के सुरक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को आवासीय कॉलोनी में ब्लैक कोबरा होने की सूचना दी। इस पर वन दरोगा मुख्तियार अहमद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद उनकी टीम ने आवासीय कॉलोनी से करीब छह फुट लंबा ब्लैक कोबरा को रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। टीम में फहीम, सुनील कुमार, अभिषेक आदि थे। संवाद