खटीमा/मझोला। खटीमा रेंज के वनकर्मियों ने शुक्रवार को हल्दीघेरा गांव के आसपास गश्त की। बृहस्पतिवार को हल्दीघेरा गांव में बाघ दिखने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि वन्यजीव नदी व अन्य जल स्रोतों की तलाश में आ रहे हैं। उन्होंने ने बताया कि हल्दीघेरा गांव के आसपास वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं।