खटीमा। वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली से रवन्ने वाली सेमल के गिल्टों के नीचे बेशकीमती शीशम की लकड़ी बरामद की है। लकड़ी मझोला से खटीमा की ओर आ रही थी। रेंजर खटीमा वीरेंद्र बिष्ट ने ट्राली को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।